कैण्डिल जलाकर दी मृतक अध्यापकों को श्रृद्धांजलि

0
शिवपुरी। प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में आंदोलनरत् दो अध्यापकों द्वारा निराश व हताश होकर आत्महत्या किये जाने से जिले भर के अध्यापक शोक में डूब गये हैं। अध्यापक राजेश पाटीदार और चंदूलाल औसारे के निधन पर मंगलवार की शाम 7 बजे अध्यापकों ने पोलोग्राउंड पर कैण्डिल जलाकर मृतक साथिओं को श्रृद्धांजलि अर्पित की।

कहा कि अध्यापक धैर्य रखें व संघर्ष करते रहें इस तरह के प्राणघातक कदम किसी भी स्थिति में न उठायें। अध्यापकों ने पीडि़त परिवारों की मदत के लिये सहायता राशि जुटाने की बात कही है। इधर खनियांधाना में भी अध्यापकों ने शोक सभा आयोजित कर दो मिनिट का मौन रखा।

शिवपुरी में श्रृद्धांजलि सभा के दौरान प्रमुखरूप से नीरज सरैया, स्नेह रघुवंशी, राजकुमार सरैया, धर्मेन्द्र रघुवंशी, रामेश्वर गुप्ता, रामकृष्ण रघुवंशी, अरविन्द सरैया, संजय भार्गव, अनिल करारे, राजबिहारी शर्मा, राजेन्द्र चहार, सुनील वर्मा, दुर्गादत्त शर्मा, अविनाश शर्मा, नरेश कोली आदि मौजूद थे।       
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!