बाइक सवारों को अज्ञात ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

0
शिवपुरी। सिरसौद तिराहे स्थित फोरलेन पर बीती रात एक हादसे ने बाइक सवारों में से एक युवक की जान ले ली। दोनो युवक नरवर के ग्राम सोनर से शिवपुरी में एक रिश्तेदार की गमी में शामिल होने के लिए आए थे और वापस जाते समय यह हादसा हो गया।

पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नरवर के ग्राम सोनर निवासी राजबहादुर उर्फ टिंकू पुत्र अतर सिंह वैश व उसका मित्र बल्लू पुत्र सीताराम कुशवाह दोनो बीते रोज बाइक से शिवपुरी में एक रिश्तेदार की गमी में शामिल होकर रात को वापस अपने गांव जा रहे थे।

इसी दौरान दोनो अमोला क्षेंत्र के ग्राम सिरसौद तिराहे पर ही पहुंचे थे कि फोरलेन पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने दोनो में तेजी से टक्कर मार दी।

इस घटना में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे रात को इलाज के लिए जिला अस्पताल में ार्ती कराया गया लेकिन बल्लू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया वही राजबहादुर की हालत अभी स्थिर है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!