अवैध संबंधो को लेकर हुए विवाद में की थी युवक की हत्या

0
शिवपुरी। मायापुर के ग्राम बूभरा में बीते रोज कुएं में मिली लाश के मामले को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिर तार किया है

 जिनमें एक महिला भी शामिल है। पांचो ने विवाद के चलते युवक की हत्या कर उसकी लाश को कुएं में फैक दिया था।

जानकारी के मुताबिक ग्राम बूभरा में रहने वाले बलवीर लोधी के गांव में रहने वाले रविन्द्र की पत्नी से अवैध संबंध थे जिसको लेकर बलवीर व रविन्द्र के बीच कई दिनो से विवाद चल रहा था।

बीते रोज रविन्द्र अपने परिवार के रामहेत, ओमप्रकाश, पवन व महिला सीमा के साथ बलवीर को मारने आया लेकिन वह नही मिला बल्कि उसका भाई राजेश मिल गया जिसके साथ सभी लोगो ने जमकर मारपीट की।

बाद में रात को भी फिर आरोपी बलवीर के घर आए और राजेश को अपने साथ घर ले गए जहां फिर से इन लोगो ने राजेश की मारपीट की और इतनी मारपीट हो गई कि राजेेश की मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी लाश को बाइक पर रखकर लाए और रवि शर्मा के कुएं में फैक कर चले गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिर तार कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!