शिवपुरी। कस्बे में आज सुबह दो लोगो ने एक दुकानदार के साथ केवल इसलिए मारपीट कर दी क्योकि दुकानदार ने दोनो युवको को शराब के लिए पैसे नही दिए।
जानकारी के मुताबिक लुकवासा में रहने वाला पवन गुप्ता आज सुबह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान वहां पर कस्बे के ही मुकेश पुत्र लालाराम चंदेल व लाली पुत्र लालाराम चंदेल मौके पर आ गए और उन्होनेेे पवन से शराब के लिए पैसो की मांग की।
जब दुकानदार ने मना किया तो दोनो युवको ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़त दुकानदार का मेडीकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।