शिवपुरी। खनियांधाना से खबर आ रही है कि कक्षा 2 की मासूम छात्रा के साथ गांव के नाबालिग लड़के ने 2 रूपए का लालच देकर उसके साथ बलात्कार कर दिया है। यह घटना कल सोमवार की बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी फरार है बताया जा रहा है।
जिले के खानियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम मोटा में रहने वाली 8 वर्षीय मासूम का गांव के एक परिवार के रिश्तेदारी में लगने वाले सुनील पुत्र चंदन यादव उम्र 15 वर्ष ने इस नन्ही सी जान को 2 रूपए का लालच दिया और गांव में खाली पड़ी ब्रजभान सिंह की पाटौर में ले गया। और उसके साथ बलात्कार कर दिया।
पीडि़ता की मां ने पुलिस को कि बताया कल शाम को 5 बजे में खेत पर काम कर रही थी मेरी पुत्री रोते-रोते खेत पर आई और रोते-रोते उसने मुझे पूरी बात बताइ बकौल पीडि़ता की मां ने कहा कि उसके यहां ब्लडिग़ भी हो रही थी। मै अपने घर गई और पूरा मामला अपने परिवार वालो को बताया।
पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत पर सुनील यादव पर पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू दी। बताया गया है कि जिस घर में पीडि़ता का बलात्कार हुआ है वह घर आरोपी के रिश्तेदार का है और आरोपी इसी के घर रह रहा था।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।