युवक को बधंक बनया,मारपीट कर मांगी फिरौती

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के बैराड़ थानांतर्गत ग्राम खौदा में एक ग्रामीण को तीन युवकों ने बंधक बना लिया और उसकी मारपीट कर रिहाई के बदले फिरौती की मांग की पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है

जानकारी के अनुसार ग्राम बेहरगवां निवासी पुरुषोत्तम उम्र 21 वर्ष पुत्र अशोक प्रजापति अपनी बाइक पर सवार होकर शिवपुरी से अपने गांव बेहरगवां जा रहा था रास्ते में मारौरा तिराहे पर उसे दुर्गेश रावत व उसके दो अन्य साथी मिल गए।

तीनों ने उसे रोक लिया तथा कहा कि दुर्गेश को उसके गांव खोदा तक छोड़ आ दुर्गेश जबरन बाइक पर बैठ गया और पुरुषोत्तम को अपने फ ार्म हाउस पर खोदा ले गया शेष दोनों लोग बोले की वह थोड़ी देर में फ ार्म पर आ रहे हैं दुर्गेश जैसे ही फ ार्म हाउस पर पहुंचा उसने पुरुषोत्तम को जबरन कमरे में बंधक बना दिया।

बधंक बनाने के बाद उसकी गाली गलौंच करते हुए उसकी मारपीट कर दी दुर्गेश ने उसे धमकी दी कि पहले वह अपने घर से 15 हजार रुपए मंगवाए तब उसे छोड़ेगे पुरुषोत्तम किसी तरह उन्हें यह आश्वासन देकर उनके कब्जे से छूट कर आया कि वह पैसे लेकर आ रहा है आरोपियों के कब्जे से मुक्त होकर वह सीधा थाने पहुंचा।

बैराड़ थाने में आकर पुरूषोत्तम ने मामले की जानकारी दी, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  पीडि़त को बंधक बनाकर उसकी मारपीट करने तथा पैसे मांगने का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है्र।

इस प्रकरण के संबन्ध में टीआई बैराड़ धर्मेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि युवक ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे फ ार्म हाउस पर कमरे में बंद कर मारपीट की और छोड़ेने के बदल में 15 हजार रुपए मांगे शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!