युवक ने की महिला के साथ छेड़छाड़

शिवपुरी। कोलारस के ग्राम हरिपुर में रहने वाली एक महिला के साथ उसी गांव में रहने वाले एक युवक ने आज गुरूवार को सुबह छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद पीडि़ता अपने पति के साथ थाने पहुंची तथा पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ग्राम हरिपुर में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला के साथ आज सुबह उसके पड़ौस में रहने वाले युवक मोतीलाल पुत्र नक्टू आदिवासी ने छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनो को दी जिसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पीडि़ता ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!