शिवपुरी, गुना व श्योपुर के कलेक्टर बदले

भोपाल। शासन ने आधी रात को जारी तबादला सूची में शिवपुरी, गुना एवं श्योपुर के कलेक्टरों को भी शामिल किया है। दोनों कलेक्टरों के तबादले कर दिए गए हैं। इस लिस्ट में कुल 76 आईएएस अफसरों के नाम हैं।

शिवपुरी कलेक्टर आर के जैन अब खरगौन के कलेक्टर होंगे जबकि उनके स्थान पर राजीव चन्द्र दुबे शिवपुरी कलेक्टर बनाए गए हैं। श्री दुबे संचालक लोक स्वास्थ्य के पद पर सेवाएं दे रहे थे।

गुना कलेक्टर संदीप यादव को अपर सचिव वित्त संचालक बजट बनाया गया है। श्रीमन शुक्ला उपसचिव वित्त अब गुना कलेक्टर होंगे।

इसी प्रकार श्योपुर कलेक्टर ज्ञानेश्वर पाटिल का भी तबादला कर दिया गया है। अब वो मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी होंगे। हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त धनंजय सिंह भदौरिया श्योपुर के नए कलेक्टर होंगे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!