चलती बस में चोरी, सूटकेस का ताला तोड़, गहने चुराए

shailendra gupta
शिवपुरी। करैरा थानांतर्गत दतिया व करैरा के बीच चलने वाली एक यात्री बस से चोर एक सूटकेस को ताला तोड़कर दस तौले सोने के जेवर व नकदी चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला कायम दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलानगर निवासी 24 वर्षीय सविता सोनी की शादी दतिया निवासी रामू सोनी की शादी दतिया निवासी रामू सोनी से हुई है। बुधवार को सविता एक यात्री बस मे सवार होकर दतिया से करैरा आ रही थी।

तभी इसी रास्ते मेें किसी अज्ञात चोर ने चलती बस में सूटकेस के लॉक तोड़कर उसमें रखे साने के दो हार,कानों की झूमकी, चार चूड़ी, एक बैंद, दो अगूठी व दो हजार रूपए नकद चोरी कर लिए। चोरी का खुलासा उस समय हुआ जब सविता सोनी करैरा में बस से उतरी।

कविता ने देखा की उसके सूटकेस के लॉक टूटा हुआ है। उसने करैरा थाने में जाकर पूरा वाक्या बताया जिस पर से करैरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण कायम कर विवेचना प्रांरभ कर दी है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!