अवैध शराब का जखीरा बरामद, कुरियर गिरफ्तार

shailendra gupta
शिवपुरी। बम्हारी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक को अवैध शराब के क्वार्टर सहित मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया गया। पकड़ा गया युवक मुरैना जिले का बताया गया। इस युवक से पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब के क्वार्टर भी जप्त कर लिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि विनोद रावत पुत्र मातादीन रावत उम्र 26 वर्ष निवासी अरोदा थाना जौरा जिला मुरैना का रहने वाला युवक बुधवार को ब हारी क्षेत्र में अवैध शराब की पेटी खपाने का प्रयास कर रहा है।

मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त युवक की घेराबंदी कर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसके पास से 335 देशी क्वार्टर जिनका बाजार मूल्य 16 हजार 750 रूपये बताया गया को गिर तार कर उक्त माल को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।




Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!