अंत्योष्टि में शामिल होने जा रहे बाईक सवारो की दुर्घटना में मौत

shailendra gupta
शिवपुरी। एबी रोड़ पर गुरूवार की सुबह सिलेंडरो से भरे ट्रक की टक्कर सक अपने रिश्तेदार की अंत्योष्टि में शामिल होने जा रहे बाईक सवार दो लोगो की मौत हो गई है, ओर एक व्यक्ति घायल हो गया है।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने घायल पुलिस को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतनवाड़ा भेजने के बाद दोनो मृतको के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पोहरी के ग्राम जरिया जौराई निवासी अमृतपाल उर्फ मित्था उम्र 50 वर्ष प्रभु धाकड़ अगरलाल धाकड़ उम्र 50 वर्ष पुत्र सेवाराम धाकड़ एंव राजाराम धाकड़ एक बाईक पर सवार होकर सतनवाड़ा के ग्राम धौलागढ की और अपने एक रिश्तेदार की अंत्योष्टि में शामिल होने ला रहे थे तभी धौलागढ़ के मोड पर ग्वालियर जा रहे सिंलडऱो से भरे ट्रक ने इनकी बाईक मे टक्कर मार दी हादसे मे अमृतलाल तथा अगरलाल धाकड़ की मौके पर
ही मौत हो गई और राजाराम धाकड गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना की जानकारी राहगीरो ने पुलिस को दी, पुलिस ने घटनास्थल पर पंहुचकर जांच पड़ताल के बाद घायल युवक को अस्पताल भेजकर मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए सतनवाड़ा भेज दिया। पुलिस ने मृतको की जानकारी जुटाने के बाद इनके परिजनों के सूचित किया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!