पब्लिक पार्लियामेंट: 600 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

शिवपुरी। छात्र-छात्राओं को महापुरूषों और भारतीय संस्कृति की जानकारी के उद्देश्य से शहर की समाजसेवी संस्था पब्लिक पार्लियामेंट द्वारा आयोजित प्रतोयगिता में नगर के 600 बच्चो ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय साइंस कॉलेज में किया गया। परीक्षा सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर 11 बजे तक चली। परीक्षा में भारतीय संस्कृति और महापुरूषों पर आधारित प्रश्र पूछे गए। परीक्षा आयोजित होने के बाद ही उत्तरपुस्तिका का परीक्षण किया गया और परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के नामों की घोषणा कर पुरस्कार वितरण किये गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पब्लिक पार्लियामेंट द्वारा युवक और युवतियों को संस्कृतिवान और भारतीय स यता की जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। साथ ही शहर की जनसमस्याओं को भी उक्त संस्था द्वारा जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के समक्ष रखा जाता है। इसी तारत य में आज साइंस कॉलेज में भारतीय संस्कृति एवं महापुरूषों पर आधारित संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परीक्षा सुबह 9बजे से प्रारंभ हुई। जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं स िमलित हुए और अपने -अपने ज्ञान का प्रदर्शन उत्तरपुस्तिकाओं के माध्यम से किया।

परीक्षा आयोजित होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं भी जांच गई और उत्तीर्ण प्रतिभागियों को स मानित भी किया गया। इस अवसर पर पब्लिक पार्लियामेंट के संरक्षक और कार्यक्रम के संयोजक मधूसुदन चौबे, महेन्द्र रावत सहित सदस्य शिवा पाराशर, प्रमोद मिश्रा, सोमित्र तिवारी, अतुल शर्मा, महेश शर्मा, गौरव शर्मा, गजेन्द्र शिवहरे, रंजिता देशपाण्डे, शत्रुधन तोमर, धर्मेन्द्र, बंटी गोस्वामी, राजेश खत्री, लखन पाण्डे, भूरेलाल लखेरा, कपिल मंगल, दयाशंकर गोयल, मनोज अग्रवाल, मनोज गौतम, प्रज्ञा गौतम, प्रियंका शर्मा, कृति गौतम, अनुज मिश्रा, आदित्य राठौर, सचिन सोनी, विशाल भसीन, रोहित मिश्रा, हेमराज मिश्रा सहित अनेकों सदस्य मौजूद थे।