कोलारस रेंज में शिकारियों ने दो नीलगायों को गोली मारी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। कोलारस रेंज के अंतर्गत आने वाली बैरासिया सबरेंज के मुकंदपुुरा मेें अज्ञात शिकारियों ने दो नील गायो की गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश मेें आया है। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दोनो म़ृत नील गायो को ट्रोली में लादकर कोलारस रेंज लाया गया। इसके बाद इनका पीएम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह वन अमले को मुकंदपुरी के रास्ते में दो नील गायो की म़ृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। वन विभाग के अधिकारियो ने मौकें पर पहुंच कर पंचनामा बनाया और मरी हुई गायो की कोलारस रेंज लाया गया। जहा उनकी पीएम कर दाह संस्कार कर दिया गया। पीएम में नील गायो की मरने की वजह गोली से बताया गया है। वन विभाग ने अज्ञात व्यक्तियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि रात में शिकारियो ने नील गायो का शिकार गोली मारकर किया होगा लेकिन वाहन उपलब्ध ना होने या वाहन खराब होने कारण मौके पर छोडकर भाग गये होगें। नील गायो का शिकार उनकी खालो के लिए किया जाता है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!