बस में सवार युवक का सिर चलते ट्रक से टकराया, हुई मौत

shailendra gupta
0
शिवपुरी-इंसानी मौत भी क्या-क्या बहाने लेकर आती है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है एक ऐसा ही हादसा आज उस समय हुआ जब एक बस में सवार युवक ने सिर को शीशे से बाहर किया कि तभी सामने आ ट्रक की क्रॉसिंग में युवक का सिर कटता चला गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह वीभत्स हादसा देख अन्य सवारियां भी सकपका गई। वैसे ही एबी रोड पर दो वाहनों के गुजरने से ही जब रोड़ छोटी पड़ जाए तो संभव है इस तरह की दुर्घटनाऐं घटित हो जाऐं। फिलहाल घटनाक्रम सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के समीप हुआ इसलिए पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मामला जांच मे ले लिया है।

जानकारी के अनुसार अर्जुन पुत्र पूरन लाल जाटव निवासी मगरौनी उम्र 16 साल अपने भांजे इंदर के साथ ग्वालियर जा रहा था वह मुंह में पान चबा रहा था कि तभी सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाराघाट के समीप अर्जुन ने बस की खिड़की से सिर बाहर निकालकर पान की पीक थूंकना चाही, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसके सिर में टक्कर मार दी जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। 

जिसको तुरंत 108 ए बूलेंस के माध्यम से उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर आये जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  इस तरह की घटनाओं से सबक लेने के लिए यात्रियों को स्वयं जागरूक होने की आवश्यकता है क्योंकि टू-लाईन पर अक्सर इस तरह की परिस्थितियां बन जाती है कि यात्री की मौत पर बन आती है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!