चाकू-बके से बोला जानलेवा हमला, चार घायल

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में गौड़ मोहल्ले में जमीन पर ईंटे बनाने को लेकर इतना बड़ा विवाद खड़ा हो गया कि दोनों ही पक्षों में चाकू-बके से जानलेवा हमला बोल दिया गया। इस हमले के बीच-बचाव में आए अन्य परिजन भी बुरी तरह से घायल हो गए। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार कोलारस थाना अंतर्गत गौड मोहल्ले में निवासरत् गौड परिवार पर आरोपी कैलाश पुत्र रामेश्वर गौड, दयाल, मनोज, अतुल उर्फ माऊ एवं धर्मेन्द्र द्वारा जमीन पर ईटें बनाने को लेकर सभी आरोपियों ने चाकू बके और कटार से वीरेन्द्र गौड एवं ओमप्रकाश गौड पर हमला कर दिया। 

जिसका बीचबचाव करने आई ओमप्रकाश की पत्नी राजकुमारी और अंतिमा व ज्योति पर भी आरोपियों ने हथियारों से हमला बोल दिया। जबकि वीरेन्द्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और ज्योति के बाएं हाथ पर बका लगने से उसका हाथ भी ज मी हुआ है। वहीं अंतिमा को सिर में चाकू लगा है और ओमप्रकाश के पेट में चाकू लगने से वह भी गंभीर रूप से ज मी हो गया। 

जबकि उसकी पत्नी राजकुमारी की दोनों हाथों की अंगुलियां काट दी हैं। जिस पर पुलिस ने फरियादी की फरियाद पर से धारा 452, 324, 294, 506 बी के तहत कार्रवाई की। जबकि दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि आरोपीगणों ने पुलिस पर दबाव बनाया था। जिस कारण यह धाराएं लगाई गई हैं।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!