गायब नाबालिग के मामले में दर्ज हुआ अपहरण का मामला

shailendra gupta
खनियांधाना। खनियांधाना क्षेत्र के रेतगोई मोहल्ला में विगत माह में गायब नाबालिग बालिका के मामले में मां की रिपोर्ट पर से एक युवक के खिलाफ भादवि की धारा 363, 366 का मामला दर्ज किया है और आरोपी युवक और बालिका की तलाश शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय बालिका 14 और 15 दिस बर की रात घर से अचानक गायब हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट खनियांधाना थाने में दर्ज की गई, लेकिन एक माह होने तक उसका कोई भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने इस मामले में जब उसकी मां नफीसा पत्नी ईशाक खां के बयान दर्ज किए। 

जिसमें मुबारिक नामक युवक का नाम सामने आया। पुलिस ने जब आरोपी मुबारिक की जानकारी एकत्रित की तो वह भी बालिका के गायब होने के बाद से ही बेसुराग है। जिस पर पुलिस ने बालिका की मां की फरियाद पर से आरोपी के वियद्ध मामला दर्ज किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!