शिवपुरी। म.प्र. मानव अधिकार आयोग भोपाल के शिवपुरी जिला संयोजक और आयोग मित्र आलोक एम इंदौरिया को मानव अधिकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और योगदान के लिए गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशासन के द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
एक लम्बे समय से श्री इंदौरिया जिले में मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं प्रसार के कार्य में संलग्न हैं तथा मानव अधिकार हनन के कई मामले उनके द्वारा प्रमुखता से उठाये गए हैं और न्याय दिलाया गया है। मानव अधिकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए जिला कलेक्टर आरके जैन तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार के द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।