फोरलेन पर खड़े ट्रक में घुसी कार, आधा दर्जन घायल

shailendra gupta
शिवपुरी- जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में एक कार खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे उसमें सवार लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि रात्रि के समय कार चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और वह सामने खड़े ट्रक को देख ना सका जिससे यह दुर्घटना घटित हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अुनसार पजैरो महाराष्ट्र चंदोली गांव से उ.प्र. के बनारस जा रही थी तभी सुरवाया के समीप कोहरे के कारण एक खड़े ट्रक में जा भिड़ी जिससे उसमें सवार आधा दर्जन यात्री गीता पत्नि चन्द्रका मौर्य उम्र 45 वर्ष, राजेश पुत्र अर्जुन संकेत उम्र 23 वर्ष, चन्द्रिका प्रसाद पत्नि मुन्नी प्रसाद उम्र 52 वर्ष, हरी परिहार पुत्र किशन परिहार उम्र 15 वर्ष निवासी अहमद नगर, महासमुन महाराष्ट्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!