अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड ने मारा महिला अटेंडर में चाटा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिला अस्पताल में मरीजों के अटेडंरो  से अभद्रता के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को यहां भर्ती मरीज को देखने के लिए आई एक महिला व उसके भाई के साथ गेट पास मांगने को लेकर सुरक्षाकर्मियों का विवाद हो गया। विवाद के बाद गेट पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड ने महिला अटेंडर व उसके भाई की पिटाई कर दी।

सुरक्षाकर्मियों के हाथों पिटी महिला का आरोप है कि उसने अपने भाई के अस्पताल में भर्ती होने की बात भी कही मगर कोई सुनवाई नहीं की और अभद्रता करते हुए धक्का दे दिया। वही दूसरी ओर सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि गेट पास मांगने पर महिला अटेंडेंट ने एक सुरक्षाकर्मी के हाथ में काट लिया इसे रोकने के लिए महिला सुरक्षाकर्मी आई तो इससे भी अभद्रता की गई।

महिला अटेंडर बिंदा जाटव अपने भाई श्रीचंद जाटव के साथ गुरुवार को अस्पताल में भर्ती अपने बड़े भाई जनक सिंह को देखने के लिए आई थी। मेडिकल वार्ड में जाते वक्त गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने महिला से गेट पास मांगा तो इस पर विवाद हो गया। महिला बिंदा जाटव का कहना है कि सुरक्षाकर्मी ने उनसे अभद्रता की और उसके भाई श्रीचंद को पीटा। 

इसी बीच एक महिला सुरक्षाकर्मी अंजुम ने आकर उसकी भी पिटाई की। वही दूसरी ओर अस्पताल में तैनात निजी एजेंसी के सुरक्षाकर्मी सुरेंद्र गोस्वामी व राजकुमार गिल ने बताया कि महिला एक गार्ड के हाथ में काट लिया था। दोनों पक्षों में हुए इस विवाद के बाद महिला अटेंडेंट ने कोतवाली पुलिस में शिकायत कराई है वहीं सुरक्षाकर्मियों ने भी इस मामले में शिकायत की है। 


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!