शिवपुरी-शहर में महिलाओं और बालिकाओं पर होने वाले अत्याचार, छेड़छाड़ आदि घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु जिला पुलिस बल द्वारा निर्भया मोबाइल बैन का शुभारंभ किया गया है।
इस बैन को आज प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा हरी झण्डी दिखाकर विदा किया गया। यह मोबाइल बैन शहर में सभी संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण करेगी तथा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आर.के.जैन, पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह सिकरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।