खड़े ऑटो को लेकर दो परिवारों में विवाद

0
शिवपुरी। फिजीकल चौकी क्षेत्र अंतर्गत सुभाष कॉलोनी में बीती रात्रि दो परिवारों के बीच सड़क पर रखे ऑटो को लेकर विवाद हो गया। जिसकी शिकायत  फरियादी पक्ष ने फिजीकल चौकी में की है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 506बी, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार पुत्र प्रेमनारायण मिश्रा निवासी सुभाष कॉलोनी कल अपना ऑटो घर के आगे रखकर चला गया था तभी आरोपी दीपक अरोरा पुत्र महेन्द्र अरोरा वहां से गुजरा और उसने सड़क पर ऑटो खड़ा  देखा तो वह क्रोधित हो उठा और  उसने ऑटो मालिक कमलेश को गाली गालौंच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे दी, बाद में यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!