शिवपुरी। दिव्य आलोक हास्पिटल कोटा के विशेषज्ञ चिकित्सक एमएस एमसीएच डा. आलोक गर्ग 26 जनवरी को शिवपुरी आएंगे। डा. गर्ग बर्न, कास्मेटिक, प्रोजेक्ट डायरेक्टर व हैण्ड एण्ड प्लास्टिक सर्जन हैं, जिनके द्वारा कटे होंठ, कटा तालु एवं बिगड़ी के नाक के एक हजार से ाी अधिक सफलतम नि:शुल्क आपरेशन किए जा चुके हैं। उनके द्वारा शिवपुरी में कटे होंठ एवं तालु के मरीजों से परामर्श एवं जांच कर उनका नि:शुल्क आपरेशन किया जाएगा।
उल्ले ानीय है कि ाारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शा ाा द्वारा दिव्य आलोक हास्पिटल कोटा के सहयोग से कटे होंठ एवं तालु के रोगियों का विशाल नि:शुल्क परामर्श, जांच एवं आपरेशन शिविर लगाया जा रहा है। शिविर का आयोजन 26 जनवरी को प्रात: 10 बजे से स्थानीय होटल सनराइज कस्टम गेट के पास, कोतवाली रोड शिवपुरी पर किया जाएगा। रोगियों की सीमित सं या के कारण प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर ही रोगियों की जांच एवं उपचार की जाएगी। इस हेतु पंजीयन प्रारं ा कर दिए गए हैं।
रोगी यहां कराएं अपना पंजीयन
कार्यक्रम संयोजक युगल गर्ग ने बताया कि जो रोगी शिविर का लाभ उठाना चाहते हैं वे अपने पंजीयन नरसिंह मेडीकल सदर बाजार, गुप्ता क्लीनिक कमलागंज, सिंघल मेडीकल स्टोर अस्पताल चौराहा, कशिश मेडीकल स्टोर आदर्श कालोनी, सविता मेडीकल स्टोर फिजिकल रोड, एकता मेडीकल नीलगर चौराहा, गोयल मेडीको गांधी चौक, अग्रवाल मेडीकल सदर बाजार, एसके बंसल शेयर ब्रोकर माधव चौक पर पूर्व में करा लें।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।