शिवपुरी 23 जनवरी का.भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गुजरात के मु यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के उद्देशय से चलाये जा रहे देश व्यापी अभियान एक नोट कमल पर वोट कार्यक्रम के तहत आज
दिनारा नगर में भारतीय जनता पार्टी मंडल दिनारा के दवरा आयोजित कार्यक्रम में कोलारस के पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश खटीक के नेतृव में बीजेपी मंडल दिनारा के अध्यक्ष सुनील गुप्ता तथा मण्ड़ल महामंत्री वीरेंद्र यादव ने मंडल दिनारा सभी कार्यकर्ताओ को साथ लेकर बड़े ही उत्साह के एक नोट कमल पर वोट हर हर मोदी घर-घर मोदी तथा नरेंद्र मोदी कमल कमल निशान मांग रहा है हिंदुस्तान के नारो के साथ नगर के बाज़ार तथा गलियो में घर घर जाकर आमजन से एक और कमल पर वोट की अपील की,जिसमे दिनारा नगर के आमजन ने बड़े ही उत्साह सहयोग किया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।