लोकसभा की वृहद बैठक में कोई नहीं पहुंचा

0
शिवपुरी। गुरूवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियो को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियो की कम स या को देखकर संगठन मंत्री श्याम महाजन भड़क गये। उन्होने कहा की जिसे अपना नाम पद से सुशोभित करना है और काम नही करना है वह पद का त्याग कर दे अन्यथा हम करा देगें।

गुरुवार को आयोजित भाजपा की बैठक में किसान मोर्चा के महासचिव अरविंद भदौरिया और उद्योग राज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया नहीं आईं। इन दोनों वरिष्ठ नेताओं की अनुपस्थिति के बीच पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठन मंत्री श्याम महाजन पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ताओं के न आने पर नाराज दिखे। संगठन मंत्री ने कहा कि यह वृहद बैठक थी इसमें कई अपेक्षित कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया गया था। बुलाने के बाद भी यह कार्यकर्ता नहीं आए। यह बात संगठन के हिसाब से ठीक नहीं। संगठन मंत्री ने कहा कि जिसे काम नहीं करना वह पद छोड़ दे।

इस बैठक में उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भोपाल में एक बैठक में व्यस्त होने के कारण नहीं आ पाईं। इसी तरह किसान मोर्चा के महासचिव अरविंद भदौरिया भी किसी कार्य से व्यस्त थे वह भी नहीं आए। महिला मोर्चा से मात्र दो सदस्य मौजूद थी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद कादरी गायब थे। नगर मंडल के 16 में से मात्र 6 पदाधिकारी मौजूद थे। शिवपुरी नगर पालिका के कई भाजपा पार्षद बैठक में नहीं आए।  यशोधरा खेमे के जो नेता अभी तक संगठन की बैठकों से गायब रहते थे सभी इस बैठक में देखे गए। विशेष बात यह रही कि  कोलारस से हाल ही में विधानसभा चुनाव हारे देवेंद्र जैन मंच पर नहीं गए, कार्यक्रम के बाहर एक कुर्सी पर बैठे रहे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!