शिवपुरी- शिवपुरी में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लीग के आधा पर मैचे खेले गए। इस प्रतियोगिता में लगभग आधा सैकड़ा प्रतियोगीयों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के लीग मैच में ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने वाली चार टीमें सेमीफायनल में पहुंची। सेमीफायनल मैच में संघर्षपूर्ण मुकाबले हुए एवं विजेता जोड़ी ने सेमीफायनल मुकाबले में उ दा प्रदर्शन करते हूए फायनल में प्रवेश किया। फायनल प्रतियोगिता के एक रोमांचक मुकाबले में एस.के.एस.तोमर एसडीओपी एवं निखिल चौकसे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय युगल खिताब पर कब्जा किया।
युगल विजेता टीम को आर.के.एस.राठौड़ (टी.आई.) शिवपुरी, आनंद राय टीआई, अमिताभ त्रिवेदी, तानू राजौरिया, दिलीप वैश्य,अरूण वर्मा, नितिन चौकसे, आशीष जैन,आलोक अग्रवाल, सतीश वैश्य, दुष्यंत गोयल, जिनेश जैन, समीर सक्सैना, अभिषेक सक्सैना, पंकज गुप्ता, प्रयाग शर्मा एवं समस्त क्लब के सदस्यों ने बधाई प्रेषित की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।