शिवपुरी। संघ और भाजपा से जुड़े शिवपुरी के अभिभाषक गोपालकृष्ण दण्डोतिया को मप्र सरकार ने सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है।
सूचना आयुक्त के पद पर ग्वालियर के ही एक अन्य वरिष्ठ पत्रकार जयकिशन शर्मा भी नियुक्त हुए है एवं श्री दण्डोतिया की नियुक्ति पर वरिष्ठ अभिभाषक उत्तमचंद जैन एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा गुरू, नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन ओमी, नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष अजय खेमरिया, भाजपा नेता तेजमल सांखला, जिनेन्द्र जैन, देवेन्द्र जैन, जितेन्द्र
जैन, हरिहर शर्मा, विमलेश गोयल आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।