लुकवासा में हाइवे पर बाइक चालक को ट्रक ने रोंदा

0
शिवपुरी। कोलारस थानान्तर्गत आने वाली लुकवासा पुलिस चौकी के अन्तर्गत नेशनल हाइवे पर बीते रोज एक युवक वाइक पर सवार होकर बदरवास की ओर जा रहा था। वहीं बदरवास की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने वाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दी।

जिस कारण युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। लुकवासा पुलिस चौकी प्रभारी ने मर्ग कायम कर एफ आई दर्ज की और ट्रक चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है।

लुकवासा चौकी प्रभारी रजनी सिंह चौहान ने जानकारी देते हुये बताया कि बीते रोज सुबह 7:45 बजे शशिकांत चौबे पुत्र घनश्याम चौबे उम्र 26 वर्ष लुकवासा हीरोहोण्डा वाइक एम पी 33 एम डी 3277 से बदरवास की ओर किसी कार्य हेतु जा रहा था। लुकवासा से कुछ दूरी पर घटना स्थल ए वी रोड़ सचिवालय भवन तक ही पहुंचा था। वहीं बदरवास की ओर से ट्रक क्रमांक एम पी 06 एच पी 0897 का चालक तेज गति के साथ लुकवासा की ओर चला रहा था इसी बीच चालक संतुलन बिगड़ गया और उसने वाइक चालक को ट्रक के पहियों से रोंद डाला। इसके बाद चालक शशिकांत चौबी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जैसे ही हमें घटना की जानकारी प्राप्त हुई वैसे ही पुलिस अमला घटना स्थल पर पहुंच गया जहां से शव को उठाकर कोलारस स्वास्थ केन्द्र भेजा गया जहां शव विच्छेदन की कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। लुकवासा पुलिस चौकी ने अपराध क्रमांक 3-14 धारा 174, मर्ग 304 आई पी सी के तहत मामला पंजीबद्घ कर लिया। ट्रक चालक घटना के उपरांत फरार हो गया और ट्रक को जब्ती कर लिया है। उ मीद है जल्द ही चालक को गिर तार कर लिया जायेगा।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!