शिवपुरी। आज रात मंगलवार को देहात थाने की हवालात में बंद युवक ने अपनी बनियान से फांसी लगाने की कोशिश की। आनन फानन में देहात थाना पुलिस इस युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किये जाने के सामाचार मिल रहे है। समाचार लिखे जाने तक युवक की हालत खतरे से बहार बताई जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने उक्त युवक को बजरिया से पकड़ा था। उसे जब थाने में बंद किया गया तो उसने अपनी ही बनियान को गले में फंसाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को जब थाने में फांसी लगाने का प्रयास करते हुए पुलिसकर्मियों ने देखा तो उसे आनन-फानन में पुलिस वाहन में लेकर जिला अस्पताल लेकर आए। युवक के हाथ पर धर्मेंद्र पुत्र लालाराम, नाम गुदा हुआ है। गंभीर हालत के बीच जब युवक को होश आया तो उसने यही कहा कि मैं थाने में था, अस्पताल कैसे आ गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।