शिवपुरी-जिले की भांग व भांग घोंटा की फुटकर बिक्री की 06 दुकानों व भांग घोंटा की एक दुकान के लायसेंस पृथक-पृथक तथा समूहों में वर्ष 2014-15 अर्थात एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2015 तक अवधि के लिए, कलेक्ट्रोरेट शिवपुरी पर 04 फरवरी 2014 को प्रात: 10.30 बजे से बोली के माध्यम से नीलाम किए जावेंगे।
जो व्यक्ति नीलाम में भाग लेना चाहें, कलेक्ट्रोरेट शिवपुरी पर नियत नीलामी तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर नियमानुसार बोली दे सकते है।
नीलामी की शर्ते एवं निर्बन्धन तथा मादक द्रव्यों की खपत, आरक्षित मूल्य, ड्यूटी की दर आदि की जानकारी, सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय शिवपुरी से अवकाश के दिनों को छोड़कर, अन्य किसी भी दिन कार्यालयीन समय से प्राप्त की जा सकती है। नीलामी की शर्तें नीलामी के समय, नीलामी स्थल पर ही पढ़कर सुनाई जावेंगी। नीलामी की कार्यवाही यदि किसी कारणवश उपरोक्त दर्शाये गयी तिथि को पूरी नहीं हुई तो, कलेक्टर शिवपुरी द्वारा अन्य घोषित किसी भी दिन व समय पर की जा सकेगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।