आर्य समाज का नि:शुल्क एक्यूप्रेशर एवं चुंबकीय चिकित्सा शिविर 25 से

shailendra gupta
0
शिवपुरी-साध्य-असाध्य हर तरह के रोग के उपचार में तुरंत लाभ देने वाली पद्वति एक्यप्रेशर एवं चुंबकीय चिकित्सा शिविर का आयोजन आगामी 25 जनवरी से आर्य समाज द्वारा स्थानीय आर्य समाज मंदिर शिवपुरी पर 15 दिवसीय नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में हर तरह के रोगी का इलाज इलाहाबाद के प्रसिद्ध एक्यप्रेशर पद्वति विशेषज्ञ डॉ.ए.पी.चन्द्रवंशी द्वारा परीक्षण व उपचार किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए पंजीयन का कार्य जारी है।

शिविर संबंधी जानकारी देते हुए आर्य समाज के हनी हरियाणी व विशाल भसीन ने संयुक्त रूप से बताया कि आर्य समाज मंदिर में प्रतिदिन भक्ति के साथ-साथ साध्य-असाध्य बीमारियों का उपचार भी नि:शुल्क किया जाएगा। इसके लिए आर्य समाज द्वारा 15 दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर एवं चुंबकीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें एक्यप्रेशर विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.ए.पी.चन्द्रवंशी द्वारा प्रात: 8:30 बजे से 9:30 बजे तक चैकअप एवं फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी व 9:30बजे से 12 बजे तक नि:शुल्क उपचार किया जाएगा एवं दोप.2:30 बजे से 3:00 बजे तक यज्ञ एवं 3 बजे से 4 बजे तक नि:शुल्क उपचार शिविर में किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए आर्य समाज के प्रतिनिधि विशाल भसीन गांधी पार्क मार्केट मो.9425337348 से एवं हनी हरियाणी नाई गली सदर बाजार के पास मोबा.9893233363 से संपर्क किया जाकर पंजीयन कराया जा सकता है। नि:शुल्क एक्यप्रेशर चिकित्सा पद्वति का अधिक से अधिक लोग लाभ ले यह आग्रह आर्य समाज शिवपुरी द्वारा किया गया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!