शिवपुरी। यदि किसी जरूरतमंद को सही योजना का लाभ मिले तो इसमें हमें सबसे अधिक आत्म संतुष्टि मिलती है। आज के समय में हमें शरीर के अन्य अंगों के साथ ही होंठ एवं तालु की सुरक्षा भी करना जरूरी है। हमें इसके प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिये। शरीर के हर अंग का अपना अलग कार्य होता है। हमें अपने शरीर के अन्य अंगों की तरह इनकी भी पूरी देखभाल करनी चाहिये।
यह बात दिव्य आलोक हास्पिटल कोटा के चिकित्सा विशेषज्ञ डा. आलोक गर्ग ने भारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा आयोजित नि:शुल्क कटे होंठ एवं तालु के आपरेशन शिविर के अवसर पर कही। शिविर का आयोजन स्थानीय होटल सन राइज कसटम गेट के पास कोतवाली रोड शिवपुरी पर किया गया था। इस मौके पर वीर तात्याटोपे शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित बड़ी सं या में पुरुष, महिला एवं बच्चे उपस्थित थे। इसके उपरान्त चिकित्सक डॉ. आलोक गर्ग द्वारा कटे होंठ एवं तालु के 134 रोगियों का परीक्षण एवं 29 रोगियों को आपरेशन हेतु चिन्हित कर उन्हें कोटा रवाना किया गया। शिविर की सफलता इसी से प्रदर्शित हुई की इस शिविर में शिवपुरी नगर ही नहीं बल्कि दूर-दराज के अंचलों से भी रोगियों ने आकर शिविर का लाभ उठाया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।