रामसिंह ने अपनी हार का बदला, देवेन्द्र जैन को सौ गुना वोटो से हरा कर लिया

शिवपुरी। कोलारस विधान सभा क्षेत्र से जैसे कयास लगाये जा रहे थे, ऐसे परिणाम नही आये मिडिय़ा व जनता को लग रहा था कि यह हार जीत का अंतर ममुली होगा, लेकिन जैसे जैसे वोटिंग मशीनो ने परिणाम देना शुरू किया मिडिय़ा व जनता के अनुमान टूटने नजर आये।

पिछले चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रामसिंह यादव भाजपा के प्रत्याशी से मात्र 238 मतो से हार गये थे, लेकिन इस चुनाव में रामसिंह यादव ने भाजपा के प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को 24663 हजार के मतो से हराकर अपनी हार बदना सौ गुना मतो से ले लिया है।

इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रामसिंह यादव को कोलारस के जनमानस ने 71397 मत दिए एंव भाजपा के निर्वतमान विधायक व प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को को 46734 मत प्राप्त हुए इस प्रकार मतो  का अंतर 24663 रहा है। इतना बडी जीत की कल्पना तो स्वंय कांग्रेस प्रत्याशी को भी नही रही होगी

जहॉ पुरे प्रदेश में शिवराज की लहर रही और वे प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रहै है। कोलारस विधान सभा में विधायक देवेन्द्र जैन का इस लहर पर स्वंय का विरोध भारी रहा। तो दुसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी रामसिंह यादव इस बार ने डोर टु डोर प्रचार किया। और वे इस में सफल भी रहे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!