नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर 29 को

shailendra gupta
शिवपुरी। नगर की अग्रणी समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा आगामी 29 नवम्बर को विशाल नि:शुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर जिला चिकित्सालय शिवपुरी के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एच पी जैन एवं डॉ एस के पुराणिक के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

इस हेतु ऐसे नेत्र रोगी जिन्हें आंखों में नेत्र लगवाना है, उनके पंजीयन प्रारंभ कर दिए गए हैं। नेत्र लैंस प्रत्यारोपण जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एच पी जैन एवं डॉ. एस के पुराणिक द्वारा शल्य क्रिया कर किए जाएंगे।

भारत विकास परिषद शाखा 'वीर तात्याटोपेÓ के कोषाध्यक्ष सुशील गोयल ने बताया कि परिषद द्वारा आयोजित इस नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर में नेत्र रोगियों को नेत्रों की रोशनी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही नेत्र रोगियों की जांच कर उनका उपचार भी किया जाएगा। नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर हेतु नेत्र रोगियों के पंजीयन प्रारंभ कर दिए गए हैं। नेत्र रोगी उनके पंजीयन जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग के कक्ष क्रमांक 8 एवं 9 में अपने पंजीयन करा सकते हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!