नरेन्द्र के पीएम प्रोजेक्ट पर भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति ने माना नेतृत्व का आभार

शिवपुरी-देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बने और यहां राष्ट्रीय नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व वरिष्ठ नेतृत्व के द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री प्रोजेक्ट करने पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति ने आभार व्यक्त किया है।

समिति के प्रदेश महासचिव अशोक सम्राट  व प्रदेश उपाध्यक्ष ललित मुदगल ने समस्त भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति की ओर से भाजपा के इस वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए विश्वास दिलाया कि निश्चित ही देश और प्रदेश में इस बार कमल का फूल खिलेगा और इसके लिए राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर भाजपा को मजबूत करेगा। 

समिति के जिलाध्यक्ष संजय अवस्थी, सचिव राकेश गुप्ता सहित समिति के पदम जैन काका, दीपक मित्तल, प्रचार सचिव राजू ग्वाल यादव, मणिकांत शर्मा, रशीद खान, सचिन गुप्ता, के.के.दुबे, एम.पी.राजन, दीपक अग्रवाल, संजीव पुरोहित, जयनारायण शर्मा सहित अनेकों समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने अभी से भाजपा को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया है और आगामी विधानसभा चुनावों में भी भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति द्वारा महती भूमिका अदा की जाएगी।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!