ब्राह्मण समाज के विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

शिवपुरी। ब्राह्मण समाज द्वारा 21 मई को गांधी पार्क मैदान में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसकी तैयारियां समाज के लोगों द्वारा जोरों पर की जा रही है। सम्मेलन को लेकर समाज की बैठक आयोजित विगत दिवस विवाह सम्मेलन के राजेन्द्र दुबे खजूरी के निवास स्थान पर की गई।

जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सम्मेलन में शामिल होने वाले जोड़ों को उपहारस्वरूप फ्रिज, कलर टीवी, अलमारी, सिलाई मशीन, पंखा, सूटकेस, कुकर, रसोई के संपूर्ण बर्तन, गद्दे, रजाई, तकिया, चादर, चांदी की पायल, सोने का कांटा, बिछिया, श्रृंगारदानी, वर-वधू को कपड़े, प्रेस, घड़ी आदि सामग्री दी जाएगी। साथ ही साथ ही दुल्हन को विशेष उपहार में मोबाइल दिया जाएगा।

विवाह सम्मेलन के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा एवं सम्मेलन के उपाध्यक्ष इंद्रकुमार शुक्ला इंदु, सुनील उपाध्याय ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी जिले में आयोजित होने वाला ब्राह्मण समाज का यह चौथा सम्मेलन होने जा रहा है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्मेलन में जोड़ों के रजिस्टे्रशन होने शुरू हो गए हैं। साथ ही सम्मेलन में विवाह के दौरान दानदाताओं द्वारा दिए जाने वाले उपहार अतिरिक्त होंगे। समिति ने समाजबंधुओं से अपील की है कि विवाह सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक सहयोग दिया जाए।

अपील करने वालों में कैलाश दुबे अध्यक्ष, राजेन्द्र दुबे खजूरी अध्यक्ष सनाढ्य ब्राह्मण, रामजी व्यास अध्यक्ष भार्गव समाज, शिवकुमार सलैया वाले, महेश शर्मा सिरसौद, भगवत शर्मा, मण्डी सचिव हरिशंकर दुबे, चंद्रशेखर शर्मा, आरडी शर्मा, एलएल दीक्षित, पूर्व जनपद अध्यक्ष सोनू बिरथरे, प्रमोद भार्गव, प्रमोद पटवारी, रमेश शुक्ला, विनोद शुक्ला, अपिर्त शर्मा, संजय अवस्थी भटनागर, सीवी पाण्डे, भानु दुबे, रमेश पाराशर, अतुल ठेकेदार, अन्नी शर्मा सांसद प्रतिनिधि, संजीव शर्मा बंटी, विजय शर्मा, विवेक पाराशर, डॉ. एएल शर्मा, श्रीराम गौड, महेन्द्र उपाध्याय, अमरदीप शर्मा, श्रीनिवास उपाध्याय, शैलेन्द्र टेडिया, विपिन शुक्ला, राकेश शर्मा, उमेश भारद्वाज, राजीव भार्गव, पंकज पाण्डे, रोहित मिश्रा, केके चौबे, सत्यनारायण शर्मा, देवेन्द्र समाधिया देबू, नीरज सडैया, सुनील व्यास, दिनेश दुबे आदि प्रमुख है।