जे.सी.आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

शिवपुरी- जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.रामकृष्णन का शिवपुरी आगमन पर जेसीआई शिवपुरी मैट्रो के अध्यक्ष मनोज शेरू जैन एवं सचिव दिलीप मंगल ग्वालियर का वायपास स्थित केटीएम कॉलेज में स्वागत किया गया। इस अवसर पर जेसीआई शिवपुरी के नवीन अध्याय पर जेसी मनोज शेरू जैन ने बधाई दी।


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एन रामकृष्णन ने जेसीआई को अंतर्राष्ट्रीय संगठन बताया और कहा कि यह संगठन व्यक्तित्व विकास पर आधारित है। आज में भारत का दौरा कर रहा हूं। इस संगठन की मजबूती कितनी है तथा इस संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व विकास के साथ सामाजिक विकास करना है। यह संगठन लगभग 25 देशों में सफलता पूर्वक अपना काम कर रहा है। 

मंडल अध्यक्ष जेसी सलील गुप्ता ने संगठन एवं अध्याय को आगे बढ़ाने के लिए मार्ग दर्शन दिया। मध्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  मनीष शुक्ला ने नवीन चेप्टर के सभी सदस्यों से परिचय कराया। एवं नया अध्याय खोलने पर अध्यक्ष को बधाई दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एन रामकृष्णनन ने जेसी सदस्यों के लिए फ्री इंटर नेट कम्पयूटर लैब का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जेसी आशीष धाकड़, दीपक जैन, संजय भार्गव, सुमंत शर्मा, धर्मेन्द्र राठौर, दशरथ शर्मा, महेन्द्र गोयल, दिलीप, उमेश भारद्वाज, आशीष शुक्ला, शहीद खांन, मुकेश जैन, लखन पाण्डे, नीरज गोयल, प्रशांत गुप्ता, सुरेन्द्र जैन आदि शामिल हैं।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!