युवक ने कुऐं पर लगाई पेड़ से लटककर फांसी

shailendra gupta
शिवपुरी।  जिले के करैरा क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम समोहा में एक युवक ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते खेत पर लगे नीम के पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने बुधवार-गुरूवार की रात में फंासी लगाई जिसकी जानकारी सुबह होने पर परिजनों को लगी।


परिजनों द्वारा तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने लाश का पंचनामा तैयार कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार करैरा के ग्राम समोहा निवासी ज्ञानसिंह पुत्र तुलाराम बघेल उम्र 22 वर्ष ने बीती रात्रि को किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते खेत पर जाकर नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को की गई आत्महत्या की जानकारी सुबह होने पर लगी जहां ग्रामीणों ने ज्ञान सिंह को पेड़ पर लटका देखा तो परिजनों को सूचित किया। जिस पर दौड़े-दौड़े परिजन खेत पर पहुंचे और ज्ञानसिंह की लाश को देखकर रो पड़े। पुलिस ने मामला विवेचना में लिया है। फरियादी पातीराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवक ने आत्महत्या क्यों की, पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!