भाजपा का संभागीय सम्मेलन 13 को

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी का संभागीय सम्मलेन आगामी 13 अप्रैल को शिवपुरी में आयोजित होने जा रहा है। शिवपुरी में आयोजित होने जा रहे इस एकदिवसीय संभागीय सम्मलेन में ग्वालियर शहर, ग्वालियर ग्रामीण, गुना, श्योपुर, अशोकनगर एवं शिवपुरी जिले के कार्यकर्ता भाग लेंगें।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि भाजपा के उक्त संभागीय सम्मलेन में भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री एवं पालक, संयोजक अपेक्षित रहेंगें। इस प्रकार ग्वालियर शहर, ग्वालियर ग्रामीण, गुना, श्योपुर, अशोकनगर एवं शिवपुरी जिले के करीब 2000 कार्यकर्ता इस एकदिवसीय संभागीय सम्मलेन में शिरकत करेंगें। शिवपुरी में संभागीय सम्मलेन का आयोजन स्थल परिणय वाटिका तय किया गया है। 

भाजपा के पालक एवं संयोजक कार्यकर्ताओं पर मूलत: केंद्रित इस संभागीय सम्मलेन में भाजपा शीर्ष प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन इस दौरान कार्यकर्ताओं को मिलेगा। शिवपुरी में आयोजित होने जा रहे संभागीय सम्मलेन को लेकर तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। सम्मलेन के सुनियोजित संचालन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के द्रष्टिगत व्यवस्था समितियों का गठन कर संभागीय सम्मलेन के सुचारू आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर सभी मंडलों में बैठकों का आयोजन कर पालक एवं संयोजकों की सक्रियता का आकलन कर पुनर्समीक्षा की जा रही है एवं आवश्यकतानुसार फेरबदल कर पालक-संयोजकों की संभागीय सम्मलेन में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!