परिवार परामर्श केन्द्र ने मिलाया पति पत्नि को

शिवपुरी-शहर के शक्तिपुरम खुड़ा निवासी एक परिवार में पति पत्नि के विवाद को परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा आज शनिवार को समझौता कराया गया। इस मौके पर परिवार परामर्श केन्द्र के स्टाफ के अलावा जूरी सदस्य भी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार महेश पुत्र स्वर्गीय लम्पीराम नामदेव निवासी शक्तिपुरम खुड़ा व रेखा पत्नि महेश नामदेव का विवाद विगत दिनों से चल रहा था। जिसका निराकरण आज परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा किया गया और पति पत्नि खुशी-खुशी अपने घर चले गए। इस मौके पर परामर्श केन्द्र की बेेबी तबस्सुम, अनीता रावत, जूरी सदस्य श्रीमती गीता गुप्ता, आरसी एल जाटव, शोभा चितले, कृष्ण गोपाल बंसल, सुरेश बंसल, मौजूद थे।  

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!