अनियंत्रित ट्रक पाटौर में घुसा,पाटौर में सो रही दो बालिकाऐं घायल

shailendra gupta
शिवपुरी- जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम खोंकर में अद्र्धरात्रि के समय एक ट्रक पटोर में घुस गया जिससे पटोर में सो रहीं दो बच्चियों सहित उनकी मॉं गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों ने उसे शिवपुरी रैफर कर दिया।

जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि उक्त ट्रक चालक ग्राम खोंखर का ही निवासी है और उसने रात्रि के समय ज्यादा शराब का सेवन कर लिया था। जिस कारण यह घटना घटित हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 12 बजे सुशीला पत्नि बालमुकुन्द चिराड़ उम्र 30 वर्ष अपनी बच्ची पूनम उम्र 4 वर्ष और भतीजी आरती उम्र 16 वर्ष के साथ   गांव में बनी पटोर में सो रही थी उसी समय एक ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 8174 गांव में घुस आया और वह ट्रक सुशीला की पटोर में घुस गया। जिससे सुशीला सहित पूनम और आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाद में उन्हें कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां पूनम और आरती को भर्ती कर लिया गया और सुशीला को शिवपुरी अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!