घर से गायब बालिका को भगा ले गया युवक

शिवपुरी- जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरो से एक युवक ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर लिया। बालिका के परिजनों ने उसे ढूंढऩे का प्रयास किया, लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। कल थाने पहुंचकर परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी (परिवर्तित नाम) पुत्री चिंटू सेन उम्र 15 वर्ष बीती 29 जनवरी को रात्रि के समय अपने घर से गायब हो गई थी। सुबह जब उसके परिजनों ने उसे घर में नहीं देखा तो वह उसकी खोजबीन में जुट गए। तभी जानकारी लगी कि ग्राम नारई का रहने वाला महेश पुत्र श्यामलाल सेन भी अपने घर से गायब है तो बालिका के परिजनों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!