पिता था पापी तो क्या: कन्याओं की मदद के लिए पूरा शहर खड़ा हो गया

shailendra gupta
शिवपुरी। पिता पापी निकला तो क्या हुआ, दोनों कन्याओं को पिता की कमी नहीं खली। पूरा का पूरा शिवपुरी शहर उनकी मदद के लिए खड़ा हो गया। कोई दया नहीं की, उत्साह के साथ आगे बढ़े और दोनों बेटियों का धूमधाम से ब्याह कराया। दान दहेज इतना कि शायद उनका अपना पिता भी नहीं दे पाता। ये स्प्रिट है शिवपुरी शहर की जो उसे कभी टूटने नहीं देती। 

शहर में बीते कुछ समय पूर्व सोनी परिवार में एक पिता की अश्लील हरकतों और अशोभनीय व्यवहार से आहत पुत्रियों ने जब पुलिस की शरण ली तो पुलिस ने इन्हें शहर के एक संभ्रांत व जिम्मेदार नागरिक महेन्द्र सिंह (आशा इंजीनियरिंग) की सुपुदर्गी की।

चूंकि महेन्द्र स्वयं पुत्रियों को गोद लेने का इच्छुक थे इसलिए पुलिस के समक्ष पहुंचे मामले में पीडित बालिकाओं कुं.पूजा व कुं.दीपा सोनी ने स्वयं महेन्द्र सिंह के साथ रहने की रजामंदी दी और इन बालिकाओं की गत दिवस जिला गायत्री परिवार शिवपुरी के सानिध्य में शादी संपन्न कराई गई।

जिसमें राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समित के जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता व सचिव संजय अवस्थी ने समिति के प्रदेश महासचिव अशोक सम्राट व प्रदेश उपाध्यक्ष ललित मुदगल के साथ मिलकर सेवा के इस कार्य में सहभागी बनते हुए समिति की ओर से नि:शुल्क दो फ्रिज विवाह सामग्री हेतु प्रदान किए। इस सहयोग के प्रति संरक्षक महेन्द्र सिंह ने भी समिति का आभार माना और संगठन के कार्यों की प्रशंसा की।


सेवा के इस कार्य में समिति के अध्यक्ष के.के.दुबे, जिला महामंत्री एम.पी.राजन,स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.के.मिश्रा, सह-सचिव राजू (ग्वाल)यादव, मणिकांत शर्मा, रशीद खान, सचिन गुप्ता, दीपक मित्तल (ठाकुरजी प्रिंटर्स), विजय शर्मा, राजकुमार(राजू)शर्मा,जितेन्द्र पाण्डे, संजय शर्मा कुन्दे, मनीष गुप्ता, गौरव हरितवाल, अशरफ कुर्रेशी, कमल शाक्य आदि शामिल रहे।

यहां बता दें कि शहर में दीपा और पूजा सोनी नाम की यह युवतियां बीते कुछ समय पूर्व तब सुर्खियों में आई। जब इनके पिता ने इन पुत्रियों के साथ अश्लील हरकत व अशोभनीय व्यवहार किया। जिसका पुत्रियों ने विरोध किया और मामला पुलिस में पहुंचकर मीडिया के सम्मुख आया।

इसके बाद इन पुत्रियों के संरक्षण की जिम्मेदारी महेन्द्र सिंह को दी गई जिन्होंने इन दोनों पुत्रियों का विवाह संपन्न कराने के लिए गुना और शिवपुरी में ही वर तलाश किए जिनका विधि-विधान से गत दिवस गायत्री परिवार शिवपुरी के सानिध्य में विवाह संपन्न हुआ। यह शादी समारोह शहर में एक ऐसा अवसर था जहां हर नागरिक अपनी सेवा भावनानुरूप कन्याओं की शादी में सहयोग के लिए सहभागी बनना चाह भी रहा था जिसके चलते पहली बार ऐसा देखने को मिला कि इस शादी में जहां भोजन सामग्री में शामिल होने लोग नहीं आए वरन् वह दान सेवा के कार्य को करने के लिए इस शादी समारोह में शामिल हुए और बेटी की शादी होने के चलते अधिकांशत लोगों ने बिना खाए केवल दान देने की इच्छा के चलते वह आए और फिर चले गए।

यह पहला अवसर था जब इस शादी में ना तो किसी को आमंत्रण और निमंत्रण करता था बस केवल और केवल पूरा शहर इस शादी समारोह में अपनी सेवा भावना के लिए शामिल था।

इसी भावना से सामाजिक एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहने वाला संगठन राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता व सचिव संजय अवस्थी ने संगठन की ओर से सेवा कार्य करने का निर्णय लिया। इसके लिए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित मुदगल, प्रदेश महासचिव अशोक सम्राट को भी अवगत कराकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनाया। समिति के उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं सचिव संजय अवस्थी के द्वारा कुं.दीपा और पूजा सोनी के  इस विवाह समारोह में संयुक्त रूप से समिति की ओर से दो फ्रिज नि:शुल्क प्रदाय कर जनसेवा का अनूठा कार्य किया गया।


इस विवाह समारोह में शामिल होने वाले सभी सहयो​गी अनामंत्रित अतिथियों को शिवपुरीसमाचार.कॉम का सलाम
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!