भाजपा नरवर मण्डल की कार्यकारिणी घोषित

भारतीय जनता पार्टी मण्डल नरवर की कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा संगठन मंत्री श्याम महाजन एवं जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत की सहमति से की है। कार्यकारिणी में संजय शर्मा, वीरेन्द्र गुप्ता, धर्मेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र सिंह परमार, श्रीमती रामबेटी गुर्जर, श्रीमती मुन्नीबाई जाटव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

वहीं जगदीश शर्मा और जण्डेल सिंह गुर्जर को महामंत्री के रूप में कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। कार्यकारिणी में मण्डल मंत्री के रूप में सुरेन्द्र सिंह बैस, जगदीश धानुक, धर्मेन्द्र भोला, श्रीमती चन्द्रकान्ता सोनी, श्रीमती सरस्वती जैन, दयाल सिंह रावत को शामिल किया गया है। श्रीमती करूणा जैन को कोषाध्यक्ष, कमलकिशोर शर्मा को कार्यालय मंत्री, बादामसिंह कुशवाह को प्रचार मंत्री बनाया गया है। कार्यकारिणी में 28 सदस्यों को भी शामिल किया गया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!