शिवपुरी। बीती रात कोर्ट रोड के नजदीक गल्र्स स्कूल के सामने स्थित कपड़े की दुकान राजेश एम्पोरियम में जेक लगाकर चोरों ने हाथ साफ किया। चोरों ने दुकान के गल्लों केे लॉक तोड़कर दो हजार रूपये नगद, दो चांदी के सिक्के और कुछ कपड़े चुराए। पुलिस ने फरियादी दिनेश भुगड़ा पुत्र रामलाल भुगड़ा की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। श्री भुगड़ा ने बताया कि कल रात वह दुकान बंद कर घर गए थे।
उनका घर दुकान के ऊपर ही है। सुबह सफाईकर्मी ने दुकान के सटर को उचका हुआ देखा तो उन्हें सूचना दी। श्री भुगड़ा ने बताया कि चोरों ने जेक लगाकर दुकान के सटर को ऊपर किया और उसमें प्रवेश किया। चोरों ने दुकान के चारों गल्लों के लॉक तोड़ दिए और उसमें रखे दो हजार रूपये तथा दो चांदी के सिक्के अपने साथ ले गए। फरियादी के अनुसार उनकी दुकान से चोर कुछ कपड़े भी ले गए, लेकिन वह यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि कितने कपड़े चोरी हुए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।