तीन फरारियों के खिलाफ इनाम घोषित

0
शिवपुरी। जिला पुलिस अधीक्षक आर.पी.सिंह ने दतिया जिले के तीन अपराधियों पर दतिया एवं शिवपुरी जिलों के विभिन्न थानों में अपराध दर्ज होने के कारण इनको बंदी बनवाने या इनकी सही सूचना देने वाले को प्रत्येक अपराधी के मान से 5-5 हजार रूपयें पुरस्कार राशि घोषित की है।


कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया है कि काली पहाड़ी थाना सिविल लाईन जिला दतिया निवासी अपराधी लालाराम पाल पुत्र हरभान पाल 27 वर्ष, परमेश्वरी पाल पुत्र रामदीन पाल 27 वर्ष पर और मुरारी लाल पाल पुत्र रामदीन पाल 24 वर्ष पर शिवपुरी एवं दतिया जिले के विभिन्न थानों में अपराध दर्ज है जो भी व्यक्ति इन अपराधियों को बंदी बनवाने या इनकी सही सूचना देगा उसे जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 5-5 हजार रूपयें का पुरस्कार दिया जावेगा।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!