स्कूल बस विवाद: समिति गठित

0
शिवपुरी। माननीय सर्वोच्च न्यायलय द्वारा स्कूल बसों की सुरक्षा हेतु दिए गए निर्देश का पालन कराए जाने हेतु जिला कलेक्टर श्री आर.के.जैन ने जिला परिवहन अधिकारी की अध्यक्षता में 4 सदस्सीय समिति का गठन किया है।

यह समिति जिले में संचालित स्कूल बसों का समय-समय पर निरीक्षण कर निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित करेंगी। बस संचालकों द्वारा निर्देशों का पालन ना करने पर संबंधित बस संचालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यावाही की जावेगी। जिसका प्रतिवेदन समय-समय पर समिति को प्रस्तुत करना होगा। गठित समिति मे जिला परिवहन अधिकारी लालाराम आर्य को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि तहसीलदार आर.ए.प्रजापति, यातायात प्रभारी, उपनिरीक्षक कविन्द्र सिंह चौहान और जिला शिक्षा अधिकारी बी.एस.देशलेहरा समिति में सदस्य के रूप में रहेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!