गिर्राज राठी बने माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष

0
शिवपुरी। समाजसेवी एवं जनसेवा के कार्यों को तत्परता से करने के लिए अब शिवपुरी में माहेश्वरी समाज भी कदम-से-कदम चलने को तैयार है इसके लिए समाज के वरिष्ठजनों आवश्यक बैठक गत दिवस स्थानीय कोर्ट रोड पर समाज के संरक्षक हरिमोहन लढ़ा के निवास पर आयोजित की गई।


इस बैठक में समाज के नए जिलाध्यक्ष के रूप में गिर्राज राठी को एवं शहर अध्यक्ष के रूप में अजय मजेजी का मनोनयन किया गया। समाज के सभी लोगों ने इस अवसर पर सर्वसम्मति से अपनी स्वीकारोक्ति प्रदान कर समाज के नए अध्यक्षों के मनोनयन पर शुभकामनाऐं दी। 
 
इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर राठी, प्रमोद माहेश्वरी, रामबाबू राठी, नवनीत राठी, गिर्राज चाणक्य, मनोज माहेश्वरी, विनोद माहेश्वरी, सर्वोत्तम राठी, बृजेश माहेश्वरी, देवेन्द्र मजेजी, राजेन्द्र मजेजी, मनोज गुप्ता, विष्णु मजेजी एवं अनिल राठी(अन्नू) आदि सहित अन्य समाज के वरिष्ठजनों व समाज के लोगों ने नए अध्यक्ष को बधाईयां दी। 
 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बने गिर्राज राठी ने समाजजनों के बीच अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करते हुए कहा कि समाज के द्वारा सौंपे गए दायित्व का मंै बखूबी निर्वहन करूंगा साथ ही समाज के सभी लोगों को साथ लेकर समाजसेवा व जनसेवा के कार्य किए जाऐंगे। इस अवसर पर श्री राठी ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जल्दी ही माहेश्वरी समाज की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!