ये क्या! बाईक ने मारी टक्कर, और बाईक सवार ही मर गया

shailendra gupta
0

शिवपुरी-अक्सर देखने में आया है कि जब भी कोई टक्कर होती है तो निश्चित रूप से दोनों ही पक्षों को चोटे पहुंचती है अथवा गंभीर घटना होती है तो जिसमें टक्कर मारी है उसकी मौत हो सकती है लेकिन शिवपुरी की रामबाग कॉलोनी के निकट घटित एक घटना ने सबको हैरत में डाल दिया है यहां बाईक सवार गजराज सिंह नामक युवक ने साईकिल सवार टिफिन सेंटर पर काम करने वाले रत्नेश शर्मा पुत्र महेश शर्मा निवासी रिलायंस टॉकिज के पास को जोरदार टक्कर मार दी। लेकिन इस टक्कर से रत्नेश को तो कोई चोट नहीं पहुंची जबकि गजराज सिंह स्वयं ही दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सको ने ग्वालियर रैफर कर दिया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक चालक के विरू द्ध ही मामला दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है। 


जानकारी के अनुसार बता दें कि गत दिवस पोहरी वाईपास पर रामबाग कॉलोनी के निकट एक हैरतअंगेज दुघर्टना घटित हुई जिसमें मोटर सायकिल सवार ने गजराज पुत्र विद्याधर कुशवाह ने एक सायकिल सवार रत्नेश शर्मा पुत्र महेश शर्मा निवासी रिलायंस टॉकीज के पास को टक्कर मारी। दुघर्टना में मोटर सायकिल सवार गजराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया। परंतु उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि करीब 10 बजे टिफिन सेंटर पर काम करने वाला रत्नेश शर्मा अपनी सायकिल से टिफिन देने जा रहा था। उसी दौरान घटना स्थल पर तेज गति से आ रहे मोटर सायकिल सवार गजराज ने उसकी सायकिल में टक्कर मारी। दुघर्टना में गजराज गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया लेकिन वहां भी उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। जबकि जिस साईकिल सवार को टक्कर मारी उसे खरोंच तक नहीं आई यह पूरा मामला आज सबदूर चर्चा में बना रहा कि यह किस प्रकार की घटना हुई जिसमें बाईक सवार ने मारी टक्कर और खुद ही मर गया।  पुलिस ने सायकिल सवार रत्नेश शर्मा की रिपोर्ट पर मामला कायम कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!