शिवपुरी/बदरवास। मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनने के लिए कतार में खड़े केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खतौरा क्षेत्र में पोलिंग कार्यकर्ताओं की अलग-अलग स्वागत सत्कार ग्रहण कर कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना। ऐसा वर्षो बाद हुआ जब श्री सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के सम्मुख पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान श्री सिंधिया ने प्रत्येक कार्यकर्ताओं को परिचय पत्र भी वितरित किए।
समर्थकों का कहना है कि श्री सिंधिया के इस आत्मीय व्यवहार से कार्यकर्ताओं में नया जोश संचार हुआ है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव, भरत सिंह चौहान पूर्व मंडी अध्यक्ष, आजाद वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष बदरवास, शिशुपाल सिंह यादव, बैजनाथ सिंह यादव, रविन्द्र शिवहरे, सोहन गौड़, किरण कुमार शर्मा, महेन्द्र सिंह यादव मड़वासा, मुकेश यादव कुसुअन, राकेश यादव पीरोंठ, बादल सिंह ऐजवारा, सुशील कुमार यादव ऐजवारा, जयकिशन केवट रन्नौद, विपिन रन्नौद आदि उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।