शिवपुरी-जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कांकर में बीती रात्रि को एक युवक ने कुल्हाड़ी से काटकर जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपी पुत्र बुद्धा कुशवाह उम्र 50 निवासी कांकर अपने घर पर बैठा हुआ था तभी वह वहीं नरेन्द्र पुत्र गोपाल आदिवासी उम्र 28 साल की कांकर में पांच बीघा के करीब जमीन थी उसको बेचना चाह रहा था, लेकिन गोपी इस बात का विरोध कर रहा था कि तुम इस जमीन को मत बेचों बस इस बात पर से दोनों में विवाद हो गया और नरेन्द्र कुल्हाड़ी गोपी के सिर व पेट व पैरों प्रहार कर दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 302 का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।